रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बोले – “मैं नहीं चाहता कि बुमराह को कप्तान बनाया जाए”, शुभमन गिल को बताया टेस्ट टीम का भविष्य
भारतीय क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे जसप्रीत बुमराह को कप्तानी की भूमिका में नहीं देखना चाहते।
शास्त्री ने कहा कि बुमराह बेहद अहम गेंदबाज हैं और कप्तानी का बोझ उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। साथ ही उन्होंने शुभमन गिल और ऋषभ पंत को कप्तानी के बेहतर विकल्प बताया है।

क्यों नहीं चाहते बुमराह को कप्तान?
रवि शास्त्री ने ICC को दिए इंटरव्यू में कहा, “जसप्रीत बुमराह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, लेकिन कप्तानी से उनका प्रदर्शन और फिटनेस दोनों प्रभावित हो सकते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तानी कर चुके हैं और चोटिल भी हुए थे, जिससे वह बड़े टूर्नामेंट्स में नहीं खेल सके थे। ऐसे में जरूरी है कि वह अपने शरीर को सिर्फ एक भूमिका के लिए तैयार करें।”
शुभमन गिल को क्यों बताया कप्तानी का भविष्य?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शुभमन गिल से इस संबंध में चर्चा की है और वह ही अगले टेस्ट कप्तान हो सकते हैं।
शास्त्री का मानना है कि “शुभमन गिल में संयम, शांति और नेतृत्व के सभी गुण हैं। उनकी उम्र भी कम है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने और सीखने का भरपूर मौका मिलेगा। उन्हें समय और अवसर देना चाहिए।”
ऋषभ पंत भी विकल्प
शास्त्री ने ऋषभ पंत को भी कप्तानी का एक मजबूत दावेदार बताया। उन्होंने कहा कि “पंत और गिल दोनों ही युवा हैं, जिन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी में कप्तानी की है और अनुभव भी हासिल किया है। आने वाले दशक में ये दोनों टीम इंडिया को मजबूती से नेतृत्व दे सकते हैं।”
- रवि शास्त्री ने बुमराह को कप्तान बनाने से किया इनकार
- शुभमन गिल और ऋषभ पंत को बताया भविष्य का लीडर
- चोट की वजह से बुमराह की फिटनेस को बताया चिंता का कारण
- गिल की उम्र, अनुभव और शांति को गिनाया नेतृत्व का गुण
- कप्तानी के लिए युवा चेहरों को तैयार करने की वकालत




Leave a Reply