BCCI ने लिया बड़ा फैसला, पंजाब किंग्स को लगा झटका – धर्मशाला मैच दोबारा होगा, नई जगह पर टक्कर
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई (BCCI) ने 8 मई को धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोके गए मैच पर अपना फैसला सुना दिया है। यह मुकाबला अब नई जगह और समय पर दोबारा खेला जाएगा, जिससे प्रीति जिंटा की टीम को नुकसान उठाना पड़ा है।
क्या हुआ था धर्मशाला में?
8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा था, लेकिन पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बाद सुरक्षा कारणों से मैच को बीच में ही रोक दिया गया। तब पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में 122 रन बना लिए थे, और टीम एक मजबूत स्थिति में थी।

- प्रभसिमरन सिंह 50 रन बनाकर नाबाद थे।
- प्रियांश आर्या ने 34 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली थी।
लेकिन बीसीसीआई ने अब फैसला लिया है कि ये मैच फिर से शुरू से खेला जाएगा, जिससे पंजाब की बढ़त व्यर्थ हो गई।
नई तारीख और जगह
अब यह मैच 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने जो 6 वेन्यू चुने हैं, उसमें धर्मशाला शामिल नहीं है।
पंजाब किंग्स की किस्मत फिर रूठी
यह इस सीजन में दूसरी बार है जब पंजाब किंग्स को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। इससे पहले केकेआर के खिलाफ भी उन्होंने 201 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका और अंक बांटने पड़े।
पॉइंट्स टेबल की स्थिति
- पंजाब किंग्स: 11 मैचों में 7 जीत, तीसरे नंबर पर
- दिल्ली कैपिटल्स: 11 मैचों में 6 जीत, पांचवें स्थान पर
अब देखना होगा कि दोबारा शुरू होने वाले इस मुकाबले में पंजाब अपनी पुरानी लय को दोहरा पाती है या नहीं।




Leave a Reply