ऑपरेशन सिंदूर, ट्रेडमार्क, सुप्रीम कोर्ट, पहलगाम हमला, भारतीय सेना
भारतीय सेना द्वारा हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक अहम याचिका दायर की गई है। याचिका में मांग की गई है कि इस सैन्य अभियान के नाम का ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन किसी भी तरह के व्यावसायिक उपयोग के लिए अनुमति न दी जाए।

याचिकाकर्ता देव आशीष दुबे ने कोर्ट से आग्रह किया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम भावनात्मक और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़ा हुआ है, और इसे शहीदों के बलिदान का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस नाम का व्यावसायिक दुरुपयोग उन सैनिकों और आम नागरिकों का अपमान है जिन्होंने इस हमले में अपने प्राण गंवाए।
याचिका में यह भी खुलासा किया गया है कि अब तक 5 लोगों ने “ऑपरेशन सिंदूर” नाम से ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है। ये आवेदन शिक्षा और मनोरंजन से संबंधित वर्ग 41 के अंतर्गत किए गए हैं।
याचिकाकर्ता के अनुसार, यह प्रयास लाभ के उद्देश्य से देशभक्ति और बलिदान की भावना का शोषण करने जैसा है, जिसे रोका जाना चाहिए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से उचित दिशा-निर्देश देने की अपील की गई है।




Leave a Reply