➡️Highlights:
अली गोनी और जैस्मिन भसीन को मुंबई में घर ढूंढने में आई मुश्किल
मुस्लिम होने के कारण कई लोगों ने घर देने से किया इनकार
अली ने बताया इंडस्ट्री में नहीं झेलना पड़ा भेदभाव
ऑडिशन से लेकर कास्टिंग तक स्ट्रगल का किया जिक्र
एकता कपूर का बताया सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम
मुंबई में घर ढूंढना मुस्लिम होने की वजह से मुश्किल: अली गोनी ने साझा किया अनुभव

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन इन दिनों साथ में रहने का फैसला कर चुके हैं, लेकिन इस नए सफर की शुरुआत उनके लिए इतनी आसान नहीं रही। अली गोनी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि कैसे मुंबई में उन्हें और जैस्मिन को एक साथ घर लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, और इसकी सबसे बड़ी वजह उनका मुस्लिम होना था।
अली ने इनकॉन्ट्रोवर्शियल पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा, “मैंने इंडस्ट्री में कभी कश्मीरी या मुस्लिम होने की वजह से भेदभाव नहीं झेला। लेकिन घर ढूंढने में आज भी बहुत दिक्कत आती है। जब जैस्मिन और मैं एक साथ घर ढूंढ रहे थे, तो कई सोसायटीज ने हमें सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि हम मुस्लिम हैं। ज़्यादातर मामलों में यह निर्णय बुजुर्गों द्वारा लिया गया था।”
इंडस्ट्री के अनुभव पर बोले अली
अली ने यह भी साझा किया कि शुरुआत में उन्हें ऑडिशन से लेकर शो में कास्ट होने तक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया की वजह से अब लोग जल्दी फेमस हो जाते हैं, जिससे असली टैलेंट को कई बार नजरअंदाज किया जाता है। कई बार तो कास्टिंग डायरेक्टर हमें देखना भी पसंद नहीं करते, जिससे खुद पर भी शक होने लगता है।”
हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इंडस्ट्री से उन्हें काफी सपोर्ट मिला है, खासकर एकता कपूर से। अली ने कहा, “एकता मैम ने मुझे बालाजी के हर शो में मौका दिया है, और उनके कारण मेरा करियर आगे बढ़ा।”
वर्तमान प्रोजेक्ट और पर्सनल लाइफ
अली गोनी इन दिनों शो लाफ्टर शेफ 2 में नजर आ रहे हैं, जहां उन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, फैंस लंबे समय से अली और जैस्मिन की शादी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कपल का फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है।




Leave a Reply