MP Board 12th Result 2025:
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 74.48% छात्र पास हुए हैं। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन से रिजल्ट की घोषणा की।
MP Board 12th Topper:
सतना की प्रियल द्विवेदी ने इस साल एमपी बोर्ड 12वीं में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 492 अंक (98.4%) प्राप्त किए हैं।
टॉपर्स लिस्ट:
1. प्रियल द्विवेदी, सतना – 98.4% (492 अंक)
2. रिमझिम करोठिया, ग्वालियर – 98.2% (491 अंक)
3. हर्ष पांडे – 98.0% (490 अंक)
स्ट्रीम वाइज टॉपर:
आर्ट्स: अंकुर यादव
मैथ्स साइंस: प्रियल द्विवेदी
बायो साइंस: गार्गी अग्रवाल
कॉमर्स: रिमझिम करोठिया
एग्रीकल्चर: हरिओम साहू

दूसरा मौका मिलेगा जून में:
माशिमं अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज ने बताया कि जो छात्र फेल हुए हैं या अंकों में सुधार चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। यह नई शिक्षा नीति के तहत की गई व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “अब किसी का साल खराब नहीं होगा।”




Leave a Reply