Highlights:
पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोषों की मौत
SRH vs MI मैच में IPL का साइलेंट ट्रिब्यूट
खिलाड़ियों और अंपायर्स ने बांधी काली पट्टी
नहीं हुआ चीयरलीडर्स का डांस और आतिशबाजी
विराट, शमी और सिराज ने जताया गुस्सा और शोक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मंगलवार को हुए इस दहशतगर्द हमले में अब तक 26 मासूमों की मौत हो चुकी है। देशभर में शोक का माहौल है और इसका असर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर भी देखा गया।
IPL 2025 में आज खेले जा रहे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के मैच से पहले IPL ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी तरह के जश्न और कार्यक्रम रद्द कर दिए। मैच से पहले एक मिनट का मौन रखा गया और सभी खिलाड़ी व अंपायर्स ने काली पट्टी पहनकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।
मैच में न तो चीयरलीडर्स का डांस हुआ और न ही किसी तरह की आतिशबाजी की गई। इस सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि ने दिखाया कि क्रिकेट जगत भी राष्ट्रीय दुख में पूरी तरह से सहभागी है।
वहीं, कई दिग्गज क्रिकेटरों ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है।
मोहम्मद सिराज ने कहा, “धर्म के नाम पर निर्दोषों को मारना राक्षसी कृत्य है, यह कैसी लड़ाई है जिसमें इंसान की जान की कोई कीमत नहीं?”
मोहम्मद शमी बोले, “पर्यटक शांति खोजने आते हैं, न कि आतंक। यह हमला अमानवीय और दिल दहला देने वाला है।”
विराट कोहली ने शोक जताते हुए कहा, “इस जघन्य हमले से बेहद दुखी हूं। प्रार्थना करता हूं कि पीड़ितों को न्याय मिले और उनके परिवारों को शांति मिले।”




Leave a Reply