हैदराबाद में आयोजित अंडर-17 आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में इटारसी के यंग बॉयज़ फुटबॉल क्लब (YBFC) के तीन खिलाड़ी—अनुज, मोहित और राजवीर—मदन महाराज एफसी, भोपाल की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मदन महाराज एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई की टीम को हराकर दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है। YBFC क्लब के राजवीर टीम की कप्तानी कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
इस उपलब्धि पर YBFC क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने जानकारी देते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। क्लब के उदित राजपूत, आशीष डेविड, हसमुख राजपूत और देवीदास सोनिया ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं।
Source: news.betulhub.in





Leave a Reply