हाइलाइट्स:
- स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा किया।
- महाराष्ट्र पुलिस ने कामरा पर एफआईआर दर्ज की।
- कॉमेडियन को बॉलीवुड का समर्थन, स्वरा भास्कर और जया बच्चन ने किया सपोर्ट।
- विवाद बढ़ने पर तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं।
- सोशल मीडिया पर कामरा के समर्थन में कई सेलेब्स ने अपनी राय रखी।

मुंबई: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर नाम लिए बिना एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। सोमवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटनाएं भी देखने को मिलीं।
इस विवाद के बीच बॉलीवुड से भी प्रतिक्रियाएं आई हैं। स्वरा भास्कर और जया बच्चन ने खुलकर कामरा का समर्थन किया है। स्वरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कामरा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा “सच्चाई”, वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “एकनाथ शिंदे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हैबिटेट मुंबई के बाकी हिस्सों की तरह दिखे।”
जया बच्चन ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कलाकारों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होनी चाहिए।”




Leave a Reply