मुलताई: नगर पालिका ने सीवर लाइन प्रोजेक्ट अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है। अहमदाबाद की शारथी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पिछले 6 महीनों से काम बंद कर रखा है। इस प्रोजेक्ट का सिर्फ 40% काम पूरा हुआ है, जबकि ठेकेदार को अब तक 3 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

CM से 3.5 करोड़ की अतिरिक्त राशि की मांग

नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गड़कर ने मुख्यमंत्री से प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए 3.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की मांग की है। नगर पालिका की परिषद बैठक में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया।
डैम को नुकसान की आशंका

हट्सल्ली डैम पर शूटफॉल निर्माण के लिए भी 3.5 करोड़ रुपये की विशेष निधि मांगी गई है। अधिक कटाव के कारण डैम को नुकसान हो सकता है, जिससे पेयजल संकट की स्थिति बन सकती है।
शासन से वित्तीय सहायता का इंतजार
नगर पालिका ने इस संबंध में नगर निकाय प्रशासन एवं वित्त विभाग, भोपाल को पत्र लिखा है। खराब स्थिति के कारण नगर पालिका खुद इस काम को आगे नहीं बढ़ा सकती।




Leave a Reply