🚨 सावधान रहें! साइबर अपराधी अब बिना OTP या डेबिट कार्ड के भी आपके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा सकते हैं। झारखंड के गढ़वा जिले से ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कैमर्स ने एक महिला की आंखों का स्कैन (Iris Scan) कर उसके खाते से ₹10,000 निकाल लिए।
कैसे हुआ फ्रॉड?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कैमर्स ने महिला को पीएम किसान योजना का फायदा दिलाने का लालच दिया। इसी बहाने उन्होंने उसकी आंखों को स्कैन कर लिया। आधार से लिंक खाते की जानकारी निकालकर स्कैमर्स ने महिला के पैसे उड़ा लिए। बाद में महिला को बैंक जाकर इस फ्रॉड का पता चला।

बिना OTP कैसे निकाले पैसे?
👉 आजकल लगभग सभी बैंक अकाउंट आधार कार्ड से जुड़े हुए हैं।
👉 बायोमैट्रिक स्कैन (फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन) से भी पैसे निकाले जा सकते हैं।
👉 स्कैमर्स ने आधार का डाटा निकालकर महिला का अकाउंट ट्रैक किया और OTP की जरूरत के बिना पैसा निकाल लिया।
ऐसे स्कैम से कैसे बचें?
✔️ कभी भी अपना आधार नंबर अनजान लोगों या जगह पर शेयर न करें।
✔️ जरूरत पड़ने पर केवल वर्चुअल आधार नंबर का इस्तेमाल करें, जिसे UIDAI की वेबसाइट से जनरेट किया जा सकता है।
✔️ UIDAI पोर्टल पर जाकर अपनी बायोमैट्रिक जानकारी (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन) को लॉक कर दें। इससे कोई भी आपका डेटा यूज़ नहीं कर पाएगा।
👉 याद रखें, सतर्कता ही सुरक्षा है। एक छोटी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकती है।




Leave a Reply