✍️ ग्रेटर नोएडा: चर्चित निक्की हत्याकांड में अब एक नया मोड़ सामने आया है। यह मामला केवल दहेज उत्पीड़न तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें सोशल मीडिया और निजी झगड़ों की परतें भी जुड़ी हुई हैं। पुलिस ने इस केस में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि पूछताछ में सभी ने हत्या से इंकार किया है।
📌 रील्स और ब्यूटी पार्लर से शुरू हुआ विवाद
निक्की और उसकी बहन कंचन की शादी साल 2016 में भाटी परिवार में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों बहनों पर दहेज का दबाव बनाया जाता रहा। तीन साल पहले निक्की और कंचन ने घर पर ही बुटीक और ब्यूटी पार्लर शुरू किया और सोशल मीडिया पर रील्स डालना शुरू किया। यही बात निक्की के पति विपिन को नागवार गुजरती थी। उसने निक्की को कई बार कहा कि उसके परिवार में रील बनाना और पार्लर चलाना मना है।

📌 36 लाख रुपये की मांग और अवैध संबंध का आरोप
निक्की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या रील विवाद के कारण नहीं हुई, बल्कि दहेज की लालसा ने उसकी जान ली। आरोप है कि दहेज में Scorpio SUV, Royal Enfield, नकद और सोना देने के बावजूद विपिन ने 36 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। इतना ही नहीं, 2024 में निक्की ने विपिन को एक युवती के साथ पकड़ लिया था। उसी युवती ने जारचा थाने में उसके खिलाफ शारीरिक शोषण का केस भी दर्ज कराया था।
📌 पति का चौंकाने वाला बयान
आरोपी पति विपिन ने पुलिस को दिए बयान में कहा, “मैंने निक्की को नहीं मारा, वह खुद मरी। पति-पत्नी में झगड़े होते रहते हैं, यह सामान्य बात है।” इस बयान ने परिवार और समाज दोनों को हिला दिया है।
📌 आखिरी झगड़ा और मौत
सूत्रों के मुताबिक, निक्की और विपिन पिछले 10-15 दिनों से बातचीत नहीं कर रहे थे। दोनों एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और कुछ देर बाद निक्की के शरीर में आग लगाई गई।
📌 सोशल मीडिया पर सक्रिय थी निक्की
निक्की और उसकी बहन अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल ‘Makeover by Kanchan’ के जरिए ब्यूटी पार्लर प्रमोट करती थीं। यही उनकी पहचान और काम का जरिया भी था।
यह केस अब केवल दहेज हत्या का नहीं, बल्कि पारिवारिक प्रताड़ना, सोशल मीडिया विवाद और आर्थिक लालच के जाल का हिस्सा बन गया है।
Leave a Reply