भारत की सुरक्षा ढाल के सामने फेल हुआ पाकिस्तान, शाहीन मिसाइल को हवा में ही किया गया तबाह
ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों पर भारत की जबरदस्त कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने दिल्ली को निशाना बनाने के इरादे से खतरनाक शाहीन मिसाइल दाग दी। लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों की सतर्कता और अत्याधुनिक एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की बदौलत इस मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जिससे देश की राजधानी एक बड़ी तबाही से बच गई।

भारतीय सेना ने इसकी पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने नूर खान एयरबेस से शाहीन मिसाइल दागी थी। मगर भारतीय रडार और सुरक्षा तंत्र ने समय रहते इस खतरे को पहचान कर जवाबी कार्रवाई की और इस मिसाइल को वातावरण में ही इंटरसेप्ट कर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है, लेकिन इस बार इसमें न्यूक्लियर वारहेड नहीं था। फिर भी यह पाकिस्तान की ओर से दी गई परमाणु हमले की गीदड़भभकी से कम नहीं था।
इस कार्रवाई के बाद भारत ने ना सिर्फ मिसाइल को नष्ट किया बल्कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के लॉन्चिंग सिस्टम को भी निशाना बनाकर तबाह कर दिया। भारत की सेना ने इस पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए हैं जिसमें पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में ध्वस्त होते देखा जा सकता है।
शाहीन मिसाइल कितनी खतरनाक?
- यह एक बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 750 किलोमीटर से ज्यादा है।
- यह 1000 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है।
- पाकिस्तान के पास शाहीन-1, शाहीन-2 और शाहीन-3 जैसी श्रेणियों की मिसाइलें हैं।
भारत की रणनीति
- भारतीय सेना को समय रहते लॉन्चिंग साइट की जानकारी मिल गई थी।
- एस-400 सिस्टम ने मिसाइल को वायुमंडल में पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया।
- मलबा भी वातावरण में ही जलकर नष्ट हो गया।




Leave a Reply