- यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तानी ISI एजेंट से रिश्ते और जासूसी का आरोप
- पूर्व DGP एसपी वैद्य ने उठाए पहलगाम यात्रा और परवरिश पर गंभीर सवाल
- पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत दानिश ने हनी ट्रैप में फंसाया
- फाइव स्टार होटल, गिफ्ट्स और विदेश ट्रिप से लुभाई गई ज्योति
- 8 से ज्यादा यूट्यूबर्स पर जासूसी के आरोप, जांच एजेंसियां अलर्ट पर
ज्योति मल्होत्रा केस में नया मोड़, ISI एजेंट से रिश्ते पर पूर्व DGP ने उठाए सवाल
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये कोई सामान्य संयोग नहीं हो सकता कि ज्योति जनवरी 2025 में पहलगाम गई थीं, और बाद में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपों में फंसीं।

खबरों के अनुसार, ज्योति को पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत दानिश नामक व्यक्ति ने हनी ट्रैप किया, जो संभवतः ISI से जुड़ा है। दावा है कि उसने न केवल ज्योति को महंगे गिफ्ट्स दिए, बल्कि इंडोनेशिया के बाली का ट्रिप भी स्पॉन्सर किया। साथ ही ज्योति ने कथित तौर पर अपने “बॉयफ्रेंड” के माध्यम से पाकिस्तान को कई संवेदनशील जानकारियाँ दीं।
एसपी वैद्य ने कहा कि यह ISI की रणनीति है – प्रभावशाली यूट्यूबर्स को निशाना बनाकर उन्हें पाक उच्चायोग में बुलाना, डिनर देना, गिफ्ट्स देना और फिर पाकिस्तान बुलाना। उन्होंने चिंता जताई कि देश में युवाओं में संस्कारों की कमी और केवल पैसों की चाह की वजह से ऐसे मामलों में वृद्धि हो रही है।
उन्होंने कहा कि एजेंसियों को जांच करनी चाहिए कि ज्योति ने अपने संबंधों के चलते कोई राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी तो लीक नहीं की। इस केस में ज्योति के अलावा देश भर से लगभग 8 यूट्यूबर्स और कुछ अन्य लोग भी पकड़ में आ चुके हैं।




Leave a Reply