- यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिया विवादास्पद बयान
- कहा, “हम नागरिक भी हैं इस हमले के लिए जिम्मेदार”
- वीडियो में कहा– आतंकवादियों को समर्थन देने वाला कभी भारतीय नहीं हो सकता
- ISI से संबंध और पाक उच्चायोग कर्मचारी से बढ़ाई नजदीकी
- पाकिस्तान को दी भारत की संवेदनशील जानकारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपों में घिरी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिया विवादास्पद बयानपाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए न केवल सरकार बल्कि आम नागरिकों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराती नजर आईं।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए न केवल सरकार बल्कि आम नागरिकों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराती नजर आईं।

वीडियो में ज्योति कहती हैं, “इसमें सरकार की ही नहीं बल्कि हर उस नागरिक की जिम्मेदारी है जो घूमने जाता है। हमें वॉचफुल रहना चाहिए। अगर इतनी सिक्योरिटी के बावजूद हमला हुआ है, तो हम सब भी दोषी हैं क्योंकि हम सतर्क नहीं थे।”
ज्योति ने यह भी कहा कि, “अगर कोई आतंकवादियों को सपोर्ट करता है, तो वो कभी भी इंडियन नहीं हो सकता। वो करप्ट है, गलत है, और देश के खिलाफ है।”
पाक उच्चायोग कर्मचारी से बढ़ी नजदीकी, ISI से संबंध
जांच में खुलासा हुआ है कि हरियाणा की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान यात्रा के दौरान पाक उच्चायोग के एक कर्मचारी से करीबी संबंध बनाए और सोशल मीडिया के ज़रिए भारत विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा दिया।
ज्योति का यूट्यूब चैनल ‘Travel With Jo’ है, और उसकी पाकिस्तान यात्रा के दौरान ISI एजेंट्स से उसके संपर्क बने थे। इस पर आरोप है कि उसने भारत की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को दी। फिलहाल पुलिस द्वारा उससे गहन पूछताछ की जा रही है।




Leave a Reply