- भारत का ऑपरेशन सिंदूर बना पाकिस्तान के लिए विनाशकारी
- PAF का 20% ढांचा और कई लड़ाकू विमान नष्ट
- सरगोधा और भोलारी एयरबेस पर हुई भीषण बमबारी
- स्क्वाड्रन लीडर समेत 50+ पाक सैनिक ढेर
- DIA ने ऑपरेशन की सफलता पर 70 देशों को दी ब्रीफिंग
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना का करारा जवाब, पाकिस्तान एयरफोर्स को भारी नुकसान
22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों और उनके पनाहगाहों को कड़ी सजा देने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया – एक सुनियोजित और सटीक सैन्य अभियान जिसने पाकिस्तान में तबाही मचा दी।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों के जवाबी हमलों में पाकिस्तान एयरफोर्स (PAF) की संरचना का करीब 20% हिस्सा तबाह हो गया। साथ ही कई एफ-16 और जे-17 लड़ाकू विमान भी इस हमले में नष्ट हो गए। भारत ने सरगोधा और भोलारी जैसे प्रमुख एयरबेस को निशाना बनाया, जहां गोला-बारूद डिपो के साथ वायुसेना के कई संसाधन स्थित थे।
भोलारी बेस पर हमले में स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ समेत 50 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। शाहबाज एयरबेस की उपग्रह तस्वीरों ने तबाही के व्यापक प्रमाण पेश किए हैं। एलओसी पर भी भारत की जवाबी कार्रवाई में कई आतंकी बंकर और पाक चौकियां नष्ट की गईं, जिसमें 35-40 पाक सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
सोमवार को भारत ने इंटरसेप्ट किए गए पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों के सबूत भी सार्वजनिक किए, जिससे देश की रक्षा प्रणाली की ताकत स्पष्ट हुई। मंगलवार को डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. राणा ने 70 देशों के विदेशी सैन्य अधिकारियों को ऑपरेशन की सफलता पर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कैसे भारत ने तीनों सेनाओं के समन्वय, स्वदेशी हथियार प्रणालियों, और साइबर-इलेक्ट्रॉनिक युद्ध की ताकत के साथ पाकिस्तान की नीयत को करारा जवाब दिया। भारत द्वारा अपनाई गई “Whole of Nation” रणनीति ने पाकिस्तान के झूठे नैरेटिव को भी बेनकाब किया है।
भारत-पाक तनाव के चलते रूस और चीन जैसी बड़ी ताकतें भी असहज स्थिति में आ सकती हैं, क्योंकि दोनों का इन दक्षिण एशियाई देशों से करीबी रिश्ता है।




Leave a Reply