CBSE Board 10th Result 2025 घोषित हो चुका है और इस बार भी त्रिवेंद्रम रीजन ने बाजी मारी है। जहां दिल्ली और नोएडा जैसे प्रमुख रीजन पिछड़ गए, वहीं त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा रीजन 99.79% के साथ टॉप पर रहे। इस बार कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है।

इस वर्ष CBSE 10वीं परीक्षा में 21,84,117 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 20,27,340 छात्र सफल हुए। लड़कियों ने एक बार फिर बाज़ी मारी — लड़कियों का पास प्रतिशत 94.75% रहा जबकि लड़कों का 92.71%, यानी लड़कियां 2.04% आगे रहीं।
CBSE 10वीं 2025 टॉप परफॉर्मिंग रीजन लिस्ट
इस बार 47,036 छात्रों ने 95% से अधिक अंक, जबकि 2,12,384 छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। वहीं 1,17,387 छात्रों को कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।
CBSE Board 10th Result 2025 ऐसे करें चेक:
- ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “CBSE Board 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, डाउनलोड करें और प्रिंट लें।









Leave a Reply