महाकुंभ मेले मे सेक्टर 22 के छतनाग में स्थित टेंट सिटी में बृहस्पतिवार को आग लग गई। देखते ही देखते दर्जन भर से अधिक टेंट जलकर राख हो गए। यहां पर 40 टेंट बनाए गए हैं। इसी तरह मेला क्षेत्र के सेक्टर 25 स्थित डोम सिटी में भी आग लग गई है।
महाकुंभ के सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बने टेंट सिटी में बृहस्पतिवार को आग लग गई। आग लगने नके कारणों का पता नहीं चल सका है। जब तक लोग कुछ समझ पाते आगे ने विकराल रूप धारण कर लिया। टेंट सिटी के दर्जन भर से अधिक टेंट जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुूंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसी तरह नैनी में अरैल स्थित मेला क्षेत्र के सेक्टर नंबर 25 में डोम सिटी में भी बृहस्पतिवार को दिन में साढ़े चार बजे के करीब आग लग गई। सूचना मिलने पर कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 25 स्थित अरैल के डोम सिटी में बृहस्पतिवार को आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मची रही। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।





Leave a Reply