नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। सीजफायर के बावजूद सीमावर्ती इलाकों में हलचल तेज़ हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को नया सामान्य (New Normal) घोषित करते हुए पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी है। वहीं, भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को लेकर विस्तार से रणनीति बताई है।
इस बीच जम्मू-कश्मीर में ड्रोन गतिविधियों की खबरें सामने आईं, और सुरक्षा के मद्देनज़र एयर इंडिया और इंडिगो ने कई फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। आइए जानते हैं इस मुद्दे पर दिनभर की 10 बड़ी अपडेट्स:

10 बड़ी अपडेट्स:
- प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान:
पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ हमारी नई नीति है।” - पाकिस्तानी एयरबेस को भारी नुकसान:
भारत के ड्रोन्स और मिसाइलों ने पाकिस्तान के एयरबेस को निशाना बनाकर उन्हें गंभीर क्षति पहुंचाई। - भारतीय सेना का शौर्य:
अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने सेना की वीरता को सलाम किया। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, “जय हिंद, जय हिंद की सेना।” - ड्रोन अलर्ट के बाद स्थिति नियंत्रण में:
सेना ने कहा, “ड्रोन दिखे जरूर, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।” - अमृतसर-होशियारपुर में ब्लैकआउट:
एहतियात के तौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में फिर से बिजली बंद कर सायरन बजाए गए। - फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को परेशानी:
एयर इंडिया और इंडिगो ने 13 मई तक जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से उड़ानें रद्द कर दीं। - सीमा पर गोलीबारी पर रोक:
डीजीएमओ वार्ता में तय हुआ कि सीमा पर अब गोली नहीं चलेगी। सैनिकों की संख्या घटाने पर सहमति बनी। - सेना की चेतावनी:
डीजीएमओ ने कहा, “अगर जरूरत पड़ी तो भारत फिर कार्रवाई करेगा।” - 19 मई को संसदीय बैठक:
विदेश मामलों की समिति की बैठक में पाकिस्तान के रवैये पर चर्चा की जाएगी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी रिपोर्ट पेश करेंगे। - 13 से 23 मई तक तिरंगा यात्रा:
भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालेगी, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी।




Leave a Reply