- ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने आतंकियों के ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया।
- एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिराज फाइटर जेट को आसमान में ही नष्ट किया।
- एयर मार्शल ए.के. भारती ने दुश्मन को दी सख्त चेतावनी।
- भारतीय सेना ने मिराज के मलबे की तस्वीरें और वीडियो पेश किए।
- स्वदेशी मिसाइल सिस्टम ‘आकाश’ ने दुश्मन के हमलों को पूरी तरह विफल किया।
ब्यूरो रिपोर्ट, BetulHub:
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। सोमवार को भारतीय सेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि भारत की वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह तैयार और सक्रिय है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर हमला करते समय पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों को IAF ने नाकाम कर दिया।

भारतीय वायुसेना के वायु संचालन महानिदेशक एयर मार्शल ए.के. भारती ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन, मिसाइल और मिराज जैसे फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया, लेकिन भारत के स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ‘आकाश’ जैसी स्वदेशी मिसाइल प्रणाली ने पाकिस्तान के मंसूबों को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया। एक वीडियो में पाकिस्तानी मिराज फाइटर जेट का मलबा दिखाया गया, जिसे 7 मई को चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान मार गिराया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक वीडियो जारी किया गया, जिसका शीर्षक था ‘आसमान में ही दुश्मन नष्ट’, जिसमें थल सेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त ऑपरेशनों की झलकियां थीं। इसमें मिराज फाइटर के टुकड़े भी देखे जा सकते हैं, जो यह साबित करते हैं कि पाकिस्तान की हर चाल भारत के सामने फेल हो रही है।
एयर मार्शल भारती ने स्पष्ट किया कि भारत की लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, लेकिन पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ देकर संघर्ष को बढ़ाया है।




Leave a Reply