विराट कोहली ने क्यों छोड़ा टेस्ट क्रिकेट? जानिए 3 बड़ी वजहें जो बनीं उनके संन्यास का कारण
14 सालों तक टेस्ट क्रिकेट में अपना जलवा दिखाने वाले विराट कोहली ने अचानक इस फॉर्मेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है। विराट ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैच, 9230 रन, 30 शतक और 7 दोहरे शतक बनाए। इतने शानदार आंकड़ों के बावजूद उनका यह फैसला सवालों के घेरे में है। आइए जानते हैं आखिर विराट ने टेस्ट क्रिकेट को क्यों कहा अलविदा:

1. BCCI से नाराजगी?
माना जा रहा है कि विराट कोहली और बीसीसीआई के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। खबरें थीं कि विराट इंग्लैंड दौरे में रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी करना चाहते थे। लेकिन BCCI ने उन्हें यह जिम्मेदारी देने से इनकार कर दिया। इसी के बाद अचानक उनका संन्यास लेना इस अटकल को और मजबूत करता है कि कहीं यह फैसला नाराजगी का परिणाम तो नहीं?
2. लगातार खराब फॉर्म
विराट कोहली का हालिया फॉर्म भी उनके संन्यास की बड़ी वजह माना जा रहा है। 2023 को छोड़कर पिछले पांच सालों में उनका टेस्ट औसत 30 से नीचे रहा। 2020 में 19.33, 2021 में 28.21 और 2022 में 26.50 का औसत रहा। ऐसे में टीम और फैंस की उम्मीदों पर खरा न उतरने का दबाव भी इस निर्णय का कारण हो सकता है।
3. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फ्लॉप शो
विराट के लिए आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने पांच टेस्ट में मात्र 190 रन बनाए और औसत सिर्फ 23.75 रहा। इस खराब प्रदर्शन के बाद उनकी आलोचना भी हुई और यह संकेत भी मिले कि विराट अब पहले जैसे बल्लेबाज नहीं रहे।

अन्य संभावित कारण
इन तीन प्रमुख कारणों के अलावा वर्कलोड मैनेजमेंट और पारिवारिक जिम्मेदारियां भी विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के पीछे हो सकती हैं।
विराट कोहली का टेस्ट करियर – एक नजर में:
- मैच: 123
- रन: 9230
- औसत: 46.85
- शतक: 30
- दोहरे शतक: 7
- भारत को बतौर कप्तान जीत: 40 टेस्ट
Leave a Reply