बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने भारत से खुले तौर पर सैन्य सहयोग की मांग की है और ऐलान किया है कि अगर भारत पूर्व से हमला करता है तो वह पश्चिमी मोर्चे से पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने के लिए तैयार है।
BLA ने एक बयान जारी करते हुए पाकिस्तान को “टेरर फैक्ट्री” करार दिया और उसकी खुफिया एजेंसी ISI को वैश्विक आतंकवाद का गढ़ बताया।
BLA ने साफ किया है कि वह किसी भी देश की कठपुतली नहीं है बल्कि क्षेत्रीय समीकरण में एक निर्णायक शक्ति के रूप में मौजूद है। संगठन ने पाकिस्तान की शांति और युद्धविराम की बातों को एक रणनीतिक झांसा बताया और भारत से अपील की है कि वह निर्णायक कदम उठाए।

बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा:
- बिना बाहरी समर्थन के कई मोर्चों पर पाकिस्तानी सेना को पराजित किया।
- पाकिस्तान के रहते आतंकवाद और अस्थिरता क्षेत्र में बनी रहेगी।
- भारत से राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य समर्थन की मांग।
BLA का कहना है कि अब वक्त आ गया है जब भारत को पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए और यदि ऐसा होता है, तो बलूचिस्तान से पूर्ण सहयोग मिलेगा।




Leave a Reply