- BCCI ने IPL 2025 को दोबारा शुरू करने की योजना बनाई
- 9 टीमों को अपने-अपने वेन्यू पर पहुंचने का आदेश
- पंजाब किंग्स के लिए नया वेन्यू किया जाएगा तय
- 25 मई तक टूर्नामेंट पूरा करने की तैयारी
- सरकार से बातचीत के बाद होगा फाइनल शेड्यूल का एलान
IPL 2025 Resume Update: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) को फिर से शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने 9 फ्रेंचाइजी टीमों को मंगलवार तक अपने-अपने वेन्यू पर पहुंचने के निर्देश दे दिए हैं।

इस बार पंजाब किंग्स को छोड़ बाकी सभी टीमों को वेन्यू अलॉट कर दिया गया है। पंजाब किंग्स के लिए नया स्थान तय किया जा रहा है, जिसकी घोषणा जल्द होगी।
विदेशी खिलाड़ी लौटेंगे वापस
आईपीएल के स्थगित होने के बाद कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट चुके थे। अब फ्रेंचाइजी उन्हें वापस बुलाने की प्रक्रिया में जुट गई हैं।
BCCI की योजना – डबल हेडर से समय पर खत्म होगा टूर्नामेंट
रिपोर्ट के अनुसार, BCCI हर हाल में 25 मई तक IPL 2025 को पूरा कराना चाहता है। इसी वजह से डबल हेडर मैचों की योजना बनाई जा रही है, ताकि सभी मुकाबले समय पर निपट सकें।
युद्धविराम के बाद आगे बढ़ी प्रक्रिया
IPL चेयरमैन ने कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्धविराम की घोषणा के बाद अब IPL को दोबारा शुरू करने की संभावना तलाशी जा रही है। सरकार से परामर्श के बाद शेड्यूल और वेन्यू को अंतिम रूप दिया जाएगा।




Leave a Reply