भारत का एयर डिफेंस सिस्टम बना वैश्विक चौंकाने वाला मॉडल, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई ताकत
नई दिल्ली। भारत ने एक बार फिर दुनिया को अपनी सैन्य ताकत का लोहा मनवाया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी अड्डों पर सफल हमला करने के बाद, भारत ने अपने अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम से भी पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।

अमेरिका के डिफेंस एक्सपर्ट जान स्पेंसर ने भारत की इस कामयाबी को एयर डिफेंस के नए युग की शुरुआत बताया है। उन्होंने अपने लेख में लिखा कि भारत ने स्वदेशी और विदेशी तकनीक का एक ऐसा मल्टी लेयर एयर डिफेंस नेटवर्क तैयार किया है, जिसे भेदना लगभग असंभव है।
भारत का मल्टी लेयर एयर डिफेंस सिस्टम
भारत का एयर डिफेंस सिस्टम आकाश और क्यूआरएसएएम जैसे स्वदेशी हथियार प्लेटफार्म पर आधारित है, जिसे इजरायली बराक-8 और रूसी S-400 जैसे एडवांस सिस्टम से जोड़ा गया है। यह नेटवर्क लंबी, मध्यम और कम दूरी की मिसाइलों से सुसज्जित है, जो दुश्मन के किसी भी हमले का जवाब देने में सक्षम है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने न केवल पाकिस्तान से दागी गई मिसाइलों और हजारों ड्रोनों को मार गिराया, बल्कि पाकिस्तान में मौजूद चीन निर्मित एयर डिफेंस सिस्टम को भी चकमा देने में कामयाबी हासिल की।
यह सिर्फ हथियार नहीं, एकीकृत ताकत है
जान स्पेंसर ने स्पष्ट किया कि सिर्फ आधुनिक हथियार खरीदना ही काफी नहीं, बल्कि उन्हें एक मजबूत नेटवर्क में जोड़ना ही असली ताकत है। भारत ने यह कर दिखाया है और यह वैश्विक सैन्य रणनीति के लिए एक नया मानक बन चुका है।
भारत का एयर डिफेंस, ऑपरेशन सिंदूर, मल्टी लेयर सिस्टम, जान स्पेंसर, S-400, बराक-8, आतंकियों पर हमला, आकाश मिसाइल, QR-SAM, चीन का डिफेंस सिस्टम




Leave a Reply