एकलव्य विद्यालय बैतूल, बैतूल शिक्षा समाचार, जनजातीय प्रवेश परीक्षा, मध्यप्रदेश आवासीय स्कूल, shahpur school admission
बैतूल:
शाहपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रवेश विशेष रूप से जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए है। कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं और 11वीं में कुल 31 सीटें उपलब्ध हैं। इन कक्षाओं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 22 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।

विद्यालय CBSE से संबद्ध है और यहां हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक पढ़ाई कराई जाती है। विद्यार्थियों को निशुल्क रूप से गणवेश, जूते, ट्रैक सूट, टी-शर्ट, लोअर, भोजन, पाठ्य पुस्तकें और लेखन सामग्री प्रदान की जाती है।
यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें कंप्यूटर लैब, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रिटेल लैब, साथ ही भौतिक, रसायन और गणित की प्रयोगशालाएं शामिल हैं। विद्यार्थियों के क्रीड़ा विकास हेतु इंडोर-आउटडोर खेल और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं।
सांस्कृतिक और साहित्यिक विकास के लिए विद्यालय में संगीत कक्षाएं, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, शैक्षणिक भ्रमण और प्रज्ञा पुस्तकालय की सुविधाएं भी मौजूद हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
9074842354, 9399363460, 8840135221









Leave a Reply