मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। बैतूल समेत प्रदेश के 36 शहरों में अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 मई से मौसम में बदलाव रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।
राजधानी भोपाल सहित टीकमगढ़, विदिशा, बालाघाट, नर्मदापुरम, रीवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, पन्ना और बैतूल जैसे जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।

बैतूल में भी प्रशासन सतर्क
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बैतूल सहित अन्य जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नदियों व जलाशयों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।
मुख्य शहर जहां अलर्ट जारी है:
भोपाल, मंदसौर, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, छिंदवाड़ा, खरगोन, देवास, रतलाम, सीहोर, नीमच, खंडवा, सतना, राजगढ़ और बैतूल।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बारिश के चलते तपती गर्मी से राहत मिलेगी और दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।



Leave a Reply