दिल्ली, फतह-2 मिसाइल, भारतीय सेना, सिरसा, पाकिस्तान हमला
दिल्ली पर पाक का मिसाइल अटैक नाकाम, सिरसा में भारतीय सेना ने मार गिराया फतह-2
BetulHub News Desk | नई दिल्ली:
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है, लेकिन भारत की मुस्तैद सेना ने एक बड़ा खतरा टाल दिया है। पाकिस्तान ने शनिवार तड़के दिल्ली पर फतह-2 मिसाइल से हमला किया, लेकिन भारतीय वायुसेना ने हरियाणा के सिरसा में ही इसे मार गिराया।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह मिसाइल दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर पहले ही निष्क्रिय कर दी गई, जिससे राजधानी पूरी तरह सुरक्षित है।
गृह मंत्रालय ने भी इस घटना की पुष्टि की है।
ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस के तहत हुआ हमला
सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान ने भारत पर कई ठिकानों को निशाना बनाने के लिए “ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस” शुरू किया है। इसी के तहत दिल्ली पर फतह-2 मिसाइल दागी गई थी, जो भारत की कड़ी निगरानी में फेल हो गई।
क्या है फतह-2 मिसाइल की ताकत?
फतह सीरीज की यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली है और इसकी रेंज 120 किलोमीटर बताई जा रही है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भी बमबारी शुरू कर दी है, जिससे कई जगहों पर धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं।
भारत का करारा जवाब
इस हमले के बाद भारत ने भी कड़ा जवाब दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने श्रीनगर एयरबेस से पाकिस्तान पर पांच मिसाइलें दागीं, जिससे एक पाकिस्तानी फाइटर जेट तबाह हो गया है।
पाकिस्तान के तीन एयरबेस तबाह
भारत के जवाबी हमले में पाकिस्तान के तीन बड़े एयरबेस को निशाना बनाया गया है:
- नूर खान एयरबेस, चकला, रावलपिंडी
- पीएएफ रफीकी एयरबेस, शोरकोट, पंजाब
- पीएएफ मुरीद एयरबेस, चकवाल, पंजाब
पाकिस्तानी सेना ने खुद इस नुकसान की पुष्टि की है।
हालात भले ही तनावपूर्ण हों, लेकिन भारत की सेना हर खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।




Leave a Reply