RSS प्रमुख मोहन भागवत का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान: सेना और सरकार को किया सलाम
Tamanna
ऑपरेशन सिंदूर पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, सेना और सरकार को दी बधाई भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार और भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की है और देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की है।
भागवत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा,
“ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारत सरकार के नेतृत्व और सैन्यबलों का हार्दिक अभिनंदन। हिंदू यात्रियों के नृशंस हत्याकांड के बाद की गई यह कार्रवाई देश के स्वाभिमान और हिम्मत को बढ़ाने वाली है।”
उन्होंने पाकिस्तान की सेना द्वारा धार्मिक स्थलों और नागरिक क्षेत्रों पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
देशवासियों से की अपील मोहन भागवत ने लोगों से अपील की कि वे सरकार और प्रशासन की ओर से दी जा रही सूचनाओं का पूर्ण रूप से पालन करें और किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। उन्होंने यह भी कहा,
“हमें यह सुनिश्चित करना है कि राष्ट्र विरोधी ताकतें हमारी सामाजिक एकता और समरसता को भंग न कर सकें।”
उन्होंने सभी नागरिकों से देशभक्ति का परिचय देते हुए सेना और प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने की बात कही और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने का आह्वान किया।
Leave a Reply