
पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश को संबोधित करते हुए भारत पर कड़ी प्रतिक्रिया देने की बात कही है। वहीं, जैसलमेर में पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।
बाड़मेर में सायरन और ब्लैकआउट:
राजस्थान के बाड़मेर जिले में लगातार सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। जिले में ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया है। हालांकि, अब तक किसी हमले की पुष्टि नहीं हुई है।
ड्रोन हमले और जवाबी कार्रवाई:
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय एयर डिफेंस ने दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। सेक्टर में दोनों सेनाओं के बीच भारी गोलाबारी हुई है।
दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी:
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को अपडेटेड जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी है। कुछ उड़ानों पर हवाई क्षेत्र की स्थिति के कारण असर पड़ा है।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया:
इस तनाव के बीच सऊदी अरब के विदेश मंत्री इस्लामाबाद का दौरा करेंगे, जबकि अमेरिका ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है कि वह आतंकवाद का समर्थन बंद करे।




Leave a Reply