Highlights:
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साथ बड़ा हादसा टल गया।
परिक्रमा मार्ग पर लोहे का भारी ट्रस अचानक गिरने लगा।
भक्तों की सतर्कता से संत बाल-बाल बचे।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
संत ने सभी को शांत रहने का संदेश देकर यात्रा जारी रखी।
वृंदावन: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में बुधवार सुबह संत प्रेमानंद महाराज एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। रोजाना की तरह जब वे सुबह साढ़े नौ बजे पदयात्रा पर निकले, उसी दौरान परिक्रमा मार्ग पर उनके स्वागत के लिए लगाए गए लोहे के भारी ट्रस का हिस्सा अचानक गिरने लगा।

गनीमत रही कि आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और सुरक्षा में लगे लोगों ने तत्परता दिखाई और गिरते हुए ट्रस को पकड़ लिया। यह घटना उस समय हुई जब महाराज वहीं से गुजर रहे थे। इसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को शांत रहने का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी यात्रा फिर से शुरू की और आगे की ओर बढ़ गए।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके भक्तों ने इसे राधा रानी की कृपा बताया कि महाराज सुरक्षित रहे।
बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज प्रतिदिन वृंदावन परिक्रमा पर निकलते हैं, और उनके दर्शन के लिए सैकड़ों भक्त सड़क के दोनों ओर खड़े रहते हैं।









Leave a Reply