“पाकिस्तानी नागरिक ने खोली अपनी ही फौज की पोल: शुक्र मनाओ, भारत ने फौजी ठिकानों पर हमला नहीं किया”
पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष भारतीयों की जान लेने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों के बाद भारत ने करारा जवाब दिया। भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया।
जहां पाकिस्तान हमेशा की तरह हमले की बात को दबाने की कोशिश करता रहा, वहीं इस बार पाकिस्तानी नागरिकों ने ही अपनी सेना और डिफेंस सिस्टम की पोल खोल दी।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक पाकिस्तानी नागरिक कहता है,

> “भारत ने हमारे ऊपर 24 मिसाइल छोड़ीं और सभी ने अपने लक्ष्य को सटीकता से हिट किया। हमारी डिफेंस फेल हो गई, एक भी मिसाइल को रोक नहीं पाई। भारत ने जो टारगेट सेट किए थे, उन्हीं पर हमला किया।”
उसने इजरायली डिफेंस सिस्टम से तुलना करते हुए कहा,
> “ईरान ने इजरायल पर सैकड़ों मिसाइलें छोड़ीं लेकिन एक-दो ही टारगेट तक पहुंच पाईं। इजरायल उन्हें हवा में ही मार गिराता है। पर हम एक भी मिसाइल रोक नहीं पाए। सभी 24 मिसाइल हमारे सिर पर आकर गिरीं।”
वो आगे कहता है,
> “कुछ लोग कहेंगे कि मैं भारत की तारीफ कर रहा हूं, पर जो सच है वही कह रहा हूं। दुनिया ने देखा है कि हम कितने असहाय हैं। शुक्र मनाओ कि भारत ने हमारे एयरबेस या छावनियों पर हमला नहीं किया, वरना हम खत्म हो जाते।”
इस बयान से साफ हो गया कि पाकिस्तान की सेना और डिफेंस सिस्टम नाकाम हो चुके हैं और वहां के नागरिक अब खुलकर सच्चाई सामने लाने लगे हैं।
हाइलाइट्स (Highlights):
भारतीय वायुसेना का ऑपरेशन सिंदूर: आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमला
पाकिस्तान की डिफेंस पूरी तरह नाकाम: एक भी मिसाइल नहीं रोक सका
पाकिस्तानी नागरिक की वीडियो वायरल: सेना पर सीधा हमला
भारत की सटीकता की तारीफ: “24 के 24 मिसाइल टारगेट पर लगीं”
पाक नागरिक बोले: “शुक्र करो फौजी ठिकानों पर हमला नहीं किया”




Leave a Reply