🌟नई दिल्ली:
NEET UG 2025 की परीक्षा 4 मई 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें 22.70 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया। इस बार की परीक्षा में बायोलॉजी और जनरल नॉलेज से जुड़े कुछ दिलचस्प सवाल भी शामिल थे, जिनमें एक सवाल ने सबका ध्यान खींचा – “क्या अंजीर शाकाहारी है या मांसाहारी?”
यह सवाल सिर्फ बायोलॉजी नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर पहले से चल रही बहस का हिस्सा भी रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए, NEET परीक्षा के सेट में यह सवाल पूछा गया, जो परीक्षार्थियों के सामान्य ज्ञान और वैज्ञानिक सोच को परखने का जरिया बना।

🌟NEET 2025 का सवाल था:
सवाल नंबर 122 में दिए गए थे ये दो स्टेटमेंट:
स्टेटमेंट 1: अंजीर एक मांसाहारी फल है क्योंकि इसमें अंजीर ततैया होती है।
स्टेटमेंट 2: अंजीर ततैया और अंजीर के पेड़ में म्यूचुअल रिलेशनशिप होती है क्योंकि अंजीर ततैया अंजीर के फल में अपना जीवन चक्र पूरा करती है और अंजीर का फल अंजीर ततैया द्वारा परागित (Pollinate) होता है।
विकल्प दिए गए थे:
1. स्टेटमेंट 1 गलत है लेकिन स्टेटमेंट 2 सही है।
2. स्टेटमेंट 1 और स्टेटमेंट 2, दोनों सही हैं।
3. स्टेटमेंट 1 और स्टेटमेंट 2, दोनों गलत हैं।
4. स्टेटमेंट 1 सही है लेकिन स्टेटमेंट 2 गलत है।
सही उत्तर क्या है?
सही उत्तर है: विकल्प 1 – स्टेटमेंट 1 गलत है लेकिन स्टेटमेंट 2 सही है।
तथ्य के अनुसार:
अंजीर का फल तकनीकी रूप से शाकाहारी ही होता है, लेकिन यह फिग वॉस्प (अंजीर ततैया) की मदद से परागित होता है। वॉस्प अंजीर के अंदर अपने जीवन चक्र को पूरा करती है, जिससे दोनों के बीच एक म्यूचुअल रिलेशनशिप बनती है। हालांकि इससे अंजीर मांसाहारी नहीं हो जाता, क्योंकि ततैया का शरीर अंततः एंजाइम्स द्वारा विघटित हो जाता है।
➡️NEET UG 2025 Highlights:
परीक्षा में 180 प्रश्नों में से एक प्रश्न अंजीर पर आधारित था
सोशल मीडिया पर पहले से चल रही थी अंजीर वेज या नॉन वेज पर बहस
अंजीर और ततैया के रिश्ते को लेकर आया सवाल
सही उत्तर: स्टेटमेंट 1 गलत, स्टेटमेंट 2 सही
परीक्षार्थियों की जनरल नॉलेज और वैज्ञानिक समझ की हुई




Leave a Reply