Highlights:
जनगणना से पहले जाति प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी
राज्य की वेबसाइट से करें ऑनलाइन आवेदन
रजिस्ट्रेशन के बाद भरें आवेदन फॉर्म
जरूरी दस्तावेज जैसे आधार, फोटो, एड्रेस प्रूफ साथ रखें
दो हफ्ते में मिलेगा जाति प्रमाण पत्र, ऑनलाइन डाउनलोड करें
ऑनलाइन बनवाएं जाति प्रमाण पत्र: आसान प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज, जानें पूरा तरीका
Caste Certificate Online Apply Process: भारत सरकार द्वारा आगामी जातिगत जनगणना की घोषणा के बाद जाति प्रमाण पत्र यानी कास्ट सर्टिफिकेट की अहमियत और भी बढ़ गई है। अब यह सिर्फ सरकारी नौकरियों के लिए ही नहीं बल्कि जनगणना जैसे बड़े दस्तावेजी कार्यों के लिए भी जरूरी होगा। अगर आपने अब तक जाति प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आप इसे ऑनलाइन घर बैठे आसानी से बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस और किन दस्तावेजों की आपको जरूरत होगी।

कैसे करें जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन?
1. अपने राज्य की ई-डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट पर जाएं
जैसे दिल्ली के लिए: edistrict.delhigovt.nic.in
मध्यप्रदेश के लिए: mpedistrict.gov.in
उत्तर प्रदेश के लिए: edistrict.up.gov.in
अन्य राज्यों के लिए Google पर “State Name + caste certificate apply” सर्च करें।
2. न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन करें
वेबसाइट पर जाकर ‘New User Registration’ पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, आधार नंबर, और पता दर्ज करें। OTP वेरीफिकेशन के बाद आपकी आईडी बन जाएगी।
3. फॉर्म भरें और आवेदन करें
पोर्टल पर लॉगिन करें और Caste Certificate सेक्शन में जाकर फॉर्म खोलें। मांगी गई सारी जानकारी भरें जैसे:
नाम, माता-पिता का नाम
जन्मतिथि
पता, धर्म, जाति
सर्टिफिकेट की जरूरत क्यों है (उद्देश्य)
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
एड्रेस प्रूफ (राशन कार्ड, बिजली बिल आदि)
पासपोर्ट साइज फोटो
स्कूल सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र
परिवार में पहले से बना जाति प्रमाण पत्र (यदि हो)
आवेदन के बाद क्या करें?
आवेदन सबमिट करने के बाद आपको Acknowledgment Slip मिलेगी जिसमें Application Number होगा। इससे आप आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं। आमतौर पर 2 हफ्तों में प्रमाण पत्र तैयार हो जाता है, जिसे आप उसी पोर्टल से लॉगिन करके ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।




Leave a Reply