Highlights Words:
लव जिहाद, भोपाल गैंग, फरहान खान, अश्लील वीडियो, पीड़िता इंजीनियर, ब्लैकमेल
भोपाल ‘लव जिहाद’ गैंग: फरहान से शमशुद्दीन तक, कैसे 6 दरिंदों ने बनाई मासूम लड़कियों को शिकार
भोपाल में कथित ‘लव जिहाद’ से जुड़े एक बड़े गैंग का खुलासा हुआ है, जिसमें अब तक छह से अधिक आरोपी सामने आ चुके हैं। ये सभी आरोपी हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था।

इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ बैतूल की एक बहादुर युवती ने किया है, जो दो साल तक इस गैंग की शिकार रही। पीड़िता इंजीनियर बनने का सपना लेकर भोपाल आई थी, लेकिन उसके साथ दरिंदगी का सिलसिला शुरू हो गया। उसकी शिकायत और सबूतों के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
मुख्य आरोपी फरहान खान छोटा चंबल कॉलोनी का रहने वाला है। फरहान ने अपनी पहचान छिपाकर पहले दोस्ती की, फिर दुष्कर्म कर वीडियो बनाए। इसके बाद उसने अपनी गैंग के अन्य सदस्यों—अली खान, शमशुद्दीन, साहिल खान, और दो फरार आरोपियों अबरार और नबील—के साथ मिलकर कई अन्य लड़कियों को भी निशाना बनाया।
आरोपियों की भूमिका:
फरहान खान – गिरोह का सरगना, लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा कर दुष्कर्म करता और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।
अली खान – फरहान का साथी, लड़कियों के साथ संबंध बनाकर उनके वीडियो फरहान को भेजता था।
शमशुद्दीन – मादक पदार्थ लाकर लड़कियों को नशा देता था ताकि वे बेहोश होकर गिरोह का शिकार बनें।
साहिल खान – पन्ना निवासी, भोपाल में डांस क्लास चला रहा था, जहां वह हिंदू लड़कियों को निशाना बनाता था।
अबरार और नबील – गिरोह से जुड़े हैं, लेकिन अभी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में कोलकाता और बिहार में दबिश दे रही है।
भोपाल पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। वहीं, गिरोह की शिकार हुई लड़कियों की काउंसलिंग कर उन्हें न्याय की लड़ाई के लिए तैयार किया जा रहा है।









Leave a Reply