☀️Highlights:
प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ संग शेयर की रोमांटिक फोटो
ब्लैक ड्रेस में प्रीति का दिलकश अंदाज देख फैंस हुए दीवाने
इंस्टाग्राम पर ‘Monday Mood’ कैप्शन के साथ किया शेयर
2016 में जीन गुडइनफ संग की थी शादी, 2021 में बने थे जुड़वा बच्चों के माता-पिता
जल्द करेंगी बॉलीवुड में ‘लाहौर 1947’ से कमबैक
प्रीति जिंटा इन दिनों अपने पति जीन गुडइनफ संग F के हसीन पल बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह झील किनारे एक बेंच पर पति की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। दोनों कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए देख रहे हैं। ब्लैक ड्रेस में ‘डिंपल गर्ल’ प्रीति का ग्लैमरस अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। तस्वीर के साथ प्रीति ने ‘Monday Mood’ का कैप्शन लिखा है।

फैंस उनकी इस रोमांटिक फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “आप मेरी फेवरेट जोड़ी हो। आईपीएल में कब आ रहे हो?” वहीं दूसरे ने लिखा, “ईर्ष्या हो रही है… लेकिन भगवान आपको हमेशा खुश रखे।” एक अन्य फैन ने कहा, “प्रीति मैम, आपकी खुशी देखकर दिल मुस्कुरा रहा है।”
बात अगर पर्सनल लाइफ की करें तो प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिकन बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से लॉस एंजिलस में शादी की थी। दोनों की मुलाकात अमेरिका ट्रिप के दौरान हुई थी, जहां दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 2015 में जीन को आईपीएल फाइनल में भी प्रीति के साथ देखा गया था। शादी के बाद यह कपल अमेरिका शिफ्ट हो गया था। साल 2021 में सरोगेसी के जरिए दोनों ने जुड़वा बच्चों, बेटे जय और बेटी जिया का स्वागत किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वह राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लाहौर 1947’ में सनी देओल के साथ नजर आएंगी।




Leave a Reply