Highlights:
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित
10वीं में 90.11% और 12वीं में 81.15% छात्र पास
यश प्रताप सिंह 10वीं में 97.83% अंकों के साथ टॉपर
महक जायसवाल 12वीं की टॉपर, 96.80% मार्क्स
टॉपर्स को मिलेंगे नकद इनाम, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज UP Board 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट की घोषणा दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। इस बार करीब 55 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है।
10वीं में 90.11% और 12वीं में 81.15% छात्र सफल हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट ABP Live की वेबसाइटों up10.abplive.com और up12.abplive.com पर रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर देख सकते हैं। साथ ही डिजिलॉकर से भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
टॉपर्स की लिस्ट:
हाईस्कूल (10वीं):
टॉपर: यश प्रताप सिंह (जालौन) – 97.83%
दूसरे स्थान: अंशी और अभिषेक कुमार यादव – 97.67%
तीसरे स्थान: ऋतु गर्ग (मुरादाबाद), अर्पित वर्मा (सीतापुर), सिमरन गुप्ता (जालौन) – 97.50%
इंटरमीडिएट (12वीं):
टॉपर: महक जायसवाल (प्रयागराज) – 96.80%
दूसरे स्थान: साक्षी (अमरोहा), आदर्श यादव (सुल्तानपुर), शिवानी सिंह (प्रयागराज), अनुष्का सिंह (कौशांबी) – 96.80%
तीसरे स्थान: मोहनी (इटावा) – 96.40%
टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार:
राज्य सरकार द्वारा टॉपर्स को 1 लाख रुपये नकद, लैपटॉप/टैबलेट और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जिला स्तर के टॉपर्स को ₹21,000 नकद और प्रमाण पत्र मिलेगा।









Leave a Reply