➡️ रिपोर्ट:
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को आतंकी संगठन ‘ISIS कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली है। गंभीर ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
यह धमकी 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद सामने आई है, जिसकी गंभीर ने सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की थी। उन्होंने लिखा था, “मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत हमला करेगा।”

पहलगाम हमला:
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी विंग ‘TRF’ ने ली थी।
हमले के बाद भारत सरकार ने उच्चस्तरीय CCS (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) की बैठक बुलाई। इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया।
भारत ने कहा – हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




Leave a Reply