2060 तक भारत बन जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश
अगर 1947 में हिंदुस्तान का बंटवारा नहीं हुआ होता और भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश आज भी एक ही देश होते, तो 2060 तक यहां करीब 80 करोड़ मुसलमान होते। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा होता। प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक भारत पहले ही दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है, लेकिन अगले 35 सालों में यह पहले स्थान पर पहुंच जाएगा।
77 साल पहले हुआ था बंटवारा
1947 में भारत का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान बना, फिर 1971 में पाकिस्तान का पूर्वी हिस्सा अलग होकर बांग्लादेश बन गया। आज पाकिस्तान और बांग्लादेश में मुसलमान बहुसंख्यक हैं जबकि भारत में वे अल्पसंख्यक हैं। फिर भी संख्या के हिसाब से सबसे ज्यादा मुस्लिम भारत में रहते हैं।

तीनों देशों में कितनी है मुस्लिम आबादी?
प्यू रिसर्च के अनुसार:
- भारत: 19.48 करोड़
- पाकिस्तान: 18.40 करोड़
- बांग्लादेश: 14.40 करोड़
अगर यह तीनों देश एक होते, तो 2015 तक मुस्लिम आबादी 52 करोड़ 28 लाख होती।
2060 तक क्या होगा आंकड़ा?
रिपोर्ट के अनुसार, 2060 तक:
- भारत: 33.30 करोड़ मुस्लिम
- पाकिस्तान: 28.36 करोड़ मुस्लिम
- बांग्लादेश: 18.18 करोड़ मुस्लिम
तीनों मिलाकर कुल मुस्लिम आबादी होगी 79 करोड़ 85 लाख 40 हजार यानी लगभग 80 करोड़।
भारत बनेगा सबसे बड़ा मुस्लिम देश
2060 तक भारत में कुल आबादी का 19.4% हिस्सा मुस्लिम होगा। इस समय इंडोनेशिया पहले स्थान पर है, लेकिन 2060 तक भारत उसे पीछे छोड़ देगा।









Leave a Reply