बेतुलहब न्यूज़: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 जारी करने जा रहा है। जो छात्र-छात्राएं इस साल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
संभावना जताई जा रही है कि UP Board Result 2025 अप्रैल महीने के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। पिछले साल 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया गया था, इस बार भी इसी तारीख के आसपास रिजल्ट आने की उम्मीद है।
ऐसे करें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘UP Board Class 10th/12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।

परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया:
- परीक्षा तिथियां: 24 फरवरी से 12 मार्च 2025
- परीक्षा केंद्र: 8,140
- मूल्यांकन तिथियां: 19 मार्च से 2 अप्रैल 2025
- मूल्यांकन केंद्र: 261
- बोर्ड ने त्रुटिरहित मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे।









Leave a Reply