हाइलाइट्स (Highlights):
अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने पहले दिन की शानदार कमाई
बनी गुड फ्राइडे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्म
7.50 करोड़ की ओपनिंग, ‘रॉकी हैंडसम’ को पछाड़ा
दर्शकों और क्रिटिक्स से मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स
केस दैट शुक द एम्पायर पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा

‘Kesari 2’ ने पहले दिन मारी धमाकेदार एंट्री
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी 2’ ने 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस अक्षय की दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह फिल्म 2019 में आई ‘केसरी’ का सीक्वल है और जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुई कानूनी लड़ाई पर आधारित है।
Day 1 Box Office Collection: जानें कितना किया कमाई?
ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही फिल्म का बज़ चरम पर था। एडवांस बुकिंग भी अच्छी रही और इसका सीधा असर ओपनिंग डे पर देखने को मिला।
सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘केसरी 2’ ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि यह शुरुआती आंकड़े हैं और ऑफिशियल रिपोर्ट आने के बाद इनमें बदलाव संभव है।
बनी गुड फ्राइडे की छठी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘केसरी 2’ ने जॉन अब्राहम की ‘रॉकी हैंडसम’ (7.06 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए गुड फ्राइडे पर रिलीज हुई फिल्मों में छठी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है।
गुड फ्राइडे पर हाईएस्ट ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्में:
1. बागी 2 – 25.10 करोड़
2. हाउसफुल 2 – 14 करोड़
3. 2 स्टेट्स – 12.42 करोड़
4. हिम्मतवाला – 12 करोड़
5. क्रू – 10.21 करोड़
6. केसरी 2 – 7.50 करोड़ (अनुमानित)
7. रॉकी हैंडसम – 7.06 करोड़
8. दम मारो दम – 5 करोड़
स्टारकास्ट और डायरेक्शन
करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित ‘केसरी चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं। उनके साथ अनन्या पांडे (दिलरीत गिल), आर. माधवन (ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनले), और अमित सियाल, साइमन डे, एलेक्स ओ’नेल सहित कई अहम कलाकार हैं।
फिल्म ‘The Case That Shook the Empire’ नॉवेल पर आधारित है और इसे केप ऑफ गुड फिल्म्स, लियो मीडिया कलेक्टिव और धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस




Leave a Reply