☀️Article :
KGF 3 Release Update: साउथ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म ‘केजीएफ’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह अब ज्यादा दूर नहीं है। केजीएफ चैप्टर 3 को लेकर मेकर्स ने एक खास अपडेट शेयर किया है, जिससे साफ हो गया है कि रॉकी भाई की वापसी तय है।
हाल ही में यश ने KGF Chapter 2 की तीसरी सालगिरह को सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर होम्बले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “वह आया… उसने देखा… और वह जीत गया!” इस वीडियो से संकेत मिला है कि KGF Chapter 3 पर काम शुरू हो चुका है।

KGF सीरीज़ की सफलता की कहानी 2018 में आई KGF Chapter 1 में यश ने रॉकी का दमदार किरदार निभाया था। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 250 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद 2022 में रिलीज हुई KGF Chapter 2 ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत में 434.62 करोड़ और वर्ल्डवाइड 856 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में यश के साथ संजय दत्त और श्रीनिधि शेट्टी ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
क्या है KGF Chapter 3 की रिलीज डेट?
फिलहाल, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन फैंस के उत्साह और हालिया अपडेट्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि KGF Chapter 3 जल्द ही सिनेमाघरों में धमाल मचाएगा। निर्देशक प्रशांत नील एक बार फिर इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।




Leave a Reply