🌟News:
ट्रंप के टैरिफ अटैक पर चीन की करारा जवाबी कार्रवाई, टैरिफ बढ़ाकर किया 125%
चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर अब चरम पर पहुंच गया है। ट्रंप प्रशासन द्वारा चीनी सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 145% करने के फैसले के जवाब में, चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क को 84% से बढ़ाकर 125% कर दिया है। यह नया टैरिफ रेट शनिवार से लागू होगा।
चीन के वित्त मंत्रालय ने इस फैसले के साथ ही स्पष्ट कर दिया है कि अब अमेरिका के साथ व्यापार करना ‘व्यावहारिक’ नहीं रहा। चीन ने यह भी कहा कि यदि अमेरिका फिर से टैरिफ बढ़ाता है, तो वह अब किसी जवाबी कार्रवाई में शामिल नहीं होगा क्योंकि “ट्रंप की नीतियां अब मजाक बन चुकी हैं।”

अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर: दिन-ब-दिन बढ़ता तनाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले 34% अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की थी, जो 9 अप्रैल से लागू होने वाला था। लेकिन इसके कुछ घंटे पहले ही अमेरिका ने टैरिफ को 145% तक बढ़ा दिया।
इस पर चीन ने भी पलटवार करते हुए टैरिफ को 84% से बढ़ाकर 125% तक कर दिया।
अब चीन नहीं करेगा और जवाबी कार्रवाई
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, “अब यह केवल संख्याओं का खेल बनकर रह गया है, जो अर्थहीन है। अगर अमेरिका ने और टैरिफ लगाया, तो हम उसे नजरअंदाज करेंगे।” हालांकि, मंत्रालय ने यह भी चेतावनी दी कि यदि अमेरिका चीन के अधिकारों और हितों का उल्लंघन करता रहा तो जवाबी कदम उठाए जाएंगे।
—
फिल्में और शिक्षा भी बनी टारगेट
इस टैरिफ वॉर का असर केवल व्यापार तक सीमित नहीं है। चीन ने अमेरिकी फिल्मों की संख्या घटा दी है और अपने छात्रों को अमेरिका में पढ़ाई को लेकर चेतावनी जारी की है। साथ ही अमेरिकी यात्रा को लेकर सतर्क रहने को भी कहा गया है।
700 अरब डॉलर का ट्रेड खतरे में
हर साल अमेरिका और चीन के बीच करीब 700 अरब डॉलर का व्यापार होता है। पहले यह टैरिफ 20% से कम था, लेकिन अब हालात काफी बदल गए हैं।
टैरिफ बढ़ने से दोनों देशों के उपभोक्ताओं और कंपनियों पर सीधा असर पड़ेगा। कंपनियों को सप्लाई चेन में बदलाव करने होंगे।
Top US Imports from China:
स्मार्टफोन
लैपटॉप
लिथियम-आयन बैटरियां
Top China Imports from US:
सोयाबीन
कच्चा तेल
सेमीकंडक्टर मशीनें
गैस टर्बाइन
लिक्विड पेट्रोलियम गैस




Leave a Reply