🌟Article :
एअर इंडिया फ्लाइट में फिर शर्मनाक हरकत: नशे में धुत यात्री ने बिजनेस क्लास में दूसरे पैसेंजर पर की पेशाब
दिल्ली से बैंकॉक जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2336 एक बार फिर विवादों में घिर गई है। बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे एक नशे में धुत यात्री ने अपने पास बैठे दूसरे यात्री पर पेशाब कर दिया।
एअर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, यह घटना फ्लाइट के बैंकॉक में लैंड होने से ठीक पहले की है। पेशाब करने वाला यात्री 2D सीट पर था और जिस पर पेशाब किया गया वह भी बिजनेस क्लास में बैठा था। पीड़ित यात्री ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया, हालांकि क्रू ने उसे पूरी सहायता देने की कोशिश की।

क्रू ने निभाई जिम्मेदारी
एअर इंडिया की ओर से बताया गया कि फ्लाइट क्रू ने सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। एयरलाइन ने इस मामले की समीक्षा के लिए एक स्वतंत्र कमेटी गठित करने की बात कही है। साथ ही DGCA के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने जताई सख्ती
नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि मंत्रालय इस घटना का संज्ञान लेगा और एयरलाइन से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा जाएगा।
पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
यह पहली बार नहीं है जब एअर इंडिया की फ्लाइट में इस तरह की घटना हुई हो। नवंबर 2022 में न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में भी एक यात्री ने महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था। उस समय आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।




Leave a Reply