RCB vs DC Pitch Report: बेंगलुरु की पिच कैसी होगी आज, जानिए किसे मिलेगा फायदा
IPL 2025 का 23वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल, गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।
यह इस सीजन में चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दूसरा मैच है। इससे पहले आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी। ऐसे में आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

पिच रिपोर्ट – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
- बेंगलुरु की यह पिच हाई स्कोरिंग मानी जाती है।
- बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद क्योंकि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है और उछाल भी मिलता है।
- तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिल सकती है।
- शाम के मैचों में ओस की भूमिका अहम होती है, जिससे गेंदबाजों को दिक्कत हो सकती है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज की पिच पर हल्की सी हरियाली है जो गेंद को मूवमेंट दे सकती है।
- यह वही पिच नहीं है जो GT के खिलाफ थी, लेकिन इसमें गति और स्विंग की संभावना है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम – आंकड़े
- कुल मैच: 96
- पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 41 (42.71%)
- चेज करते हुए जीते गए मैच: 51 (53.13%)
- टॉस जीतकर जीते गए मैच: 51
- हाईएस्ट स्कोर: 287/3
- लोएस्ट स्कोर: 82
- औसत स्कोर (पहली पारी): 167.85
- प्रति ओवर औसत रन: 8.80
- प्रति विकेट औसत रन: 28.00
RCB स्क्वॉड 2025
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।
DC स्क्वॉड 2025
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, दुष्मंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।









Leave a Reply