🌟Article :
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बड़ा बयान देते हुए संकेत दिए हैं कि अगर हमला हुआ, तो उसकी अगुवाई इजरायल करेगा। अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ता दिख रहा है। ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब ओमान में दोनों देशों के प्रतिनिधि बैठक करने जा रहे हैं।
ट्रंप का बड़ा दावा: इजरायल करेगा नेतृत्व
ओवल ऑफिस में बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “अगर हमला करना पड़ा, तो इजरायल उसकी अगुवाई करेगा।” हालांकि बाद में उन्होंने यह भी जोड़ा कि, “हम अपनी मर्जी से काम करते हैं, कोई हमारी अगुवाई नहीं कर सकता।” इस बयान के बाद मध्य पूर्व में स्थिति और ज्यादा संवेदनशील हो गई है।

ओमान में अमेरिका-ईरान के बीच अहम बैठक
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जानकारी दी है कि वह अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ से ओमान में मुलाकात करेंगे। यह वार्ता अप्रत्यक्ष होगी, जिसमें ओमान मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है। इससे पहले ट्रंप ने इसे प्रत्यक्ष वार्ता बताया था।
ईरान की चेतावनी और अमेरिका-इजरायल की धमकी
ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला हुआ, तो वह परमाणु बम से जवाब दे सकता है। वहीं अमेरिका और इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है। ईरान की अर्थव्यवस्था पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का गहरा असर पड़ा है, खासकर जब 2018 में ट्रंप ने परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था।




Leave a Reply