Highlighted Words: अनुपमा, राघव, वसुंधरा कोठारी, मोटी बा, कोठारी परिवार
Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। आने वाले एपिसोड में राघव और वसुंधरा कोठारी के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। वहीं, मोटी बा की हालत एक चौंकाने वाले खुलासे के बाद बिगड़ जाएगी।
राघव को घर ले आएगी अनुपमा
आगामी एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा परिवार के विरोध के बावजूद राघव को अपने घर लाएगी। हालांकि, परिवार खासकर लीला और बच्चे इसके खिलाफ होंगे। ऐसे में अनुपमा राघव को ‘अनु की रसोई’ में रखने का फैसला करेगी। राघव मुफ्त में रहने के बजाय कुछ काम करने का निर्णय लेगा और अनुपमा उसे मरम्मत का काम सौंपेगी। लेकिन उसे नहीं पता कि वह कोठारी परिवार का काला सच अपने साथ घर ले आई है।

मोटी बा के उड़ेंगे होश!
सीरियल के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि कोठारी मेंशन में राही एक तस्वीर मोटी बा को दिखाएगी, जो सेंट्रल जेल के एनुअल फंक्शन की होगी। जब मोटी बा इस तस्वीर में राघव और अनुपमा को साथ देखेगी, तो उनके होश उड़ जाएंगे और वह बेहोश होकर गिर जाएंगी। राही यह देखकर हैरान रह जाएगी कि आखिर इस तस्वीर में ऐसा क्या था जिसने मोटी बा को इतना परेशान कर दिया।
क्या वसुंधरा और राघव आमने-सामने होंगे?
प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि कोठारी परिवार किसी कारणवश कृष्ण कुंज पहुंचेगा और वहां आरती करेगा। इसी दौरान राघव आरती की आवाज सुनकर परेशान हो जाएगा और अपने कान बंद कर लेगा। कुछ समय बाद वह आवाज के पीछे जाने का निर्णय लेगा और भागता हुआ अनुपमा के घर पहुंच जाएगा। उसी समय, वसुंधरा कोठारी और कोठारी परिवार के अन्य सदस्य वहां मौजूद होंगे।
अब सवाल यह है कि क्या वसुंधरा और राघव का सामना होगा? अगर हां, तो कौन सा गहरा राज सामने आएगा? क्या दोनों इसे छिपाने की कोशिश करेंगे या कहानी एक नया मोड़ लेगी?
लेटेस्ट अपडेट के लिए BetulHub से जुड़े रहें!




Leave a Reply