Highlighted Words: डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन, ग्रीनलैंड, अमेरिका, रूस
अमेरिका के ग्रीनलैंड कब्जे पर पुतिन ने दी हरी झंडी, रूस नहीं करेगा हस्तक्षेप
BetulHub News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में एक बयान देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई में अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की योजना बनाता है, तो रूस इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। इस बयान ने अमेरिका-रूस संबंधों की नई दिशा की ओर इशारा किया है।

अमेरिका-रूस रिश्तों में आई गर्माहट
ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका और रूस के रिश्तों में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका ने रूस के पक्ष में नरम रुख अपनाया और अब ग्रीनलैंड के मामले में भी रूस ने अमेरिकी योजना का समर्थन किया है।
ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर पुतिन का बयान
रूस के मरमंस्क शहर में अपने दौरे के दौरान पुतिन ने कहा,
“ग्रीनलैंड के संबंध में अमेरिका की योजनाएं गंभीर हैं। यह स्पष्ट है कि अमेरिका आर्कटिक क्षेत्र में अपने भू-रणनीतिक, सैन्य, राजनीतिक और आर्थिक हितों को आगे बढ़ा रहा है।”
हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि “यह दो देशों (अमेरिका और डेनमार्क) का मामला है। इसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है।”
यूक्रेन युद्ध से अमेरिका ने हाथ खींचा
फरवरी में व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच गरमागरम बहस हुई थी। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद रोकने का ऐलान कर दिया। इससे रूस को सीधा फायदा मिला।
रूस और अमेरिका के बीच बढ़ता सहयोग
रूसी अधिकारी किरिल दिमित्रिव ने कहा कि रूस अब अमेरिका के साथ आर्थिक निवेश और आर्कटिक सहयोग पर विचार करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “हम आर्कटिक में निवेश सहयोग के लिए तैयार हैं। इसके लिए यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करना जरूरी है।”
क्या ग्रीनलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका?
अमेरिका की इस नई योजना को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डेनमार्क और अन्य वैश्विक शक्तियां इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती हैं।









Leave a Reply