
📌📌📌 इंदौर से दतिया तक ऐसे भागे थे आरोपी, मुकुल के हाथ से चली थी गोली
इंदौर में हुए भावना हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस केस में तीनों आरोपियों आशु यादव, मुकुल और स्वास्तिका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, ताकि वे विदेश न भाग सकें।
कैसे पकड़े गए आरोपी?
- आरोपी इंदौर से भोपाल पहुंचे, फिर वहां से दतिया भाग गए।
- पुलिस ने दतिया में छापा मारकर तीनों को गिरफ्तार किया।
- गिरफ्तारी से पहले आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।
- पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हिमाचल प्रदेश के कसौली में छुपे हैं।
- पुलिस के अनुसार भावना की हत्या मुकुल के हाथ से चली गोली से हुई।
घटना के समय क्या हुआ था?
- पार्टी के दौरान भावना घर जाने के लिए कह रही थी।
- इसी बीच मुकुल के हाथ से गोली चली और भावना की आंख में लग गई।
- आरोपी उसे बांबे अस्पताल ले गए और भर्ती करवाकर भाग निकले।
- हत्या के चार दिन बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
सट्टेबाजी से भी जुड़े थे आरोपी
- जिस फ्लैट में भावना की हत्या हुई, वहां से 20 से ज्यादा मोबाइल, लैपटॉप और 50 से अधिक एटीएम कार्ड मिले।
- पुलिस को 60 बैंकों की पासबुक भी मिली, जिससे देशभर में ऑनलाइन सट्टा कारोबार चलाया जा रहा था।
- पुलिस ने हत्या के साथ सट्टेबाजी का केस भी दर्ज किया है।
लुकआउट नोटिस भी हुआ जारी
- पुलिस को संदेह था कि आरोपी दुबई भाग सकते हैं।
- इसलिए उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।
- इस केस में विख्यात पाठक को भी आरोपी बनाया गया है क्योंकि आरोपियों ने भोपाल में उसके घर पर शरण ली थी।









Leave a Reply