होली स्पेशल ऑफर: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लाई है। 1499 रुपये के रिचार्ज प्लान पर 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है, जिसमें 1 महीने (29 दिन) की एक्स्ट्रा वैलिडिटी फ्री दी जा रही है। यह ऑफर 31 मार्च तक ही वैध है, इसलिए जल्द से जल्द इसका लाभ उठाएं।
BSNL ₹1499 प्लान के फायदे:
✅ 365 दिनों की वैलिडिटी (पहले 336 दिन थे)
✅ अनलिमिटेड कॉलिंग पूरे भारत में
✅ रोजाना 100 SMS
✅ कुल 24GB डेटा पूरे प्लान के लिए

यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है, जो BSNL को कॉलिंग और SMS के लिए प्राथमिकता देते हैं।
जल्द आएगी BSNL 4G सेवा
केंद्र सरकार की योजना के तहत BSNL की 4G सेवाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं। दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुसार, मई-जून तक 1 लाख 4G साइट ऑपरेशनल हो जाएंगी। इसके बाद 5G नेटवर्क पर काम शुरू होगा।




Leave a Reply