टेक्सास: अमेरिका के डलास फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DFW) पर 14 मार्च को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब समांथा पामा नामक महिला ने अचानक अपने कपड़े उतारकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला नग्न अवस्था में लोगों पर हमला कर रही थी, टीवी स्क्रीन तोड़ रही थी और हिंसक हरकतें कर रही थी।
➡️ महिला ने यात्रियों और स्टाफ पर किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पामा ने एयरपोर्ट के एक रेस्त्रां मैनेजर पर उसकी ही पेंसिल से हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे और सिर पर चोट आई। इसके अलावा, उसने एक व्यक्ति के हाथों पर दांतों से काटकर गंभीर जख्म भी दे दिया।

➡️ पुलिस हिरासत में महिला, मानसिक बीमारी का शक
घटना के बाद पुलिस ने महिला को एयरपोर्ट के टर्मिनल डी के गेट डी1 पर हिरासत में लिया। जब पुलिस ने उसे पकड़ा, तो वह खून से लथपथ थी, लेकिन बताया जा रहा है कि वह खून उसका नहीं था। पूछताछ में पामा ने बताया कि वह अपनी जरूरी दवा नहीं ले सकी थीं, जिससे उनके व्यवहार में यह बदलाव आया।
☀️ 8 साल की बेटी के साथ थी यात्रा पर
पामा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी 8 साल की बेटी के साथ यात्रा कर रही थीं। इस घटना के पीछे किसी मानसिक बीमारी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग महिला के इस व्यवहार से हैरान हैं और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।




Leave a Reply