राशन कार्ड ई-केवाईसी फ्रॉड से बचने के लिए जरूरी सावधानियां
भारत सरकार ने राशन कार्ड ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य कर दिया है, जिससे लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ जारी रखा जा सके। लेकिन इसके नाम पर ठगी और साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
कैसे हो रही है ठगी?
- धोखेबाज फोन कॉल्स: जालसाज राशन कार्ड धारकों को फोन कर यह कहते हैं कि उनका राशन कार्ड बंद हो सकता है यदि वे तुरंत e-KYC नहीं करवाते।
- फर्जी लिंक भेजना: जालसाज एक फर्जी लिंक भेजते हैं और कहते हैं कि इस पर क्लिक कर e-KYC पूरी करें।
- फोन हैकिंग और बैंक अकाउंट खाली: जैसे ही कोई इस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल हैक हो जाता है और बैंक से पैसे निकाल लिए जाते हैं।

इस तरह बचें ठगी से
✔ सरकारी अधिकारी कभी फोन कॉल या लिंक नहीं भेजते, ऐसे कॉल आते ही सावधान हो जाएं।
✔ किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, चाहे वह किसी भी भरोसेमंद व्यक्ति से क्यों न आया हो।
✔ ऐसे कॉल करने वाले नंबर को तुरंत ब्लॉक करें और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
✔ e-KYC केवल अधिकृत सरकारी पोर्टल या राशन दुकान पर जाकर ही करें।
✔ यदि गलती से लिंक पर क्लिक कर दिया है तो तुरंत बैंक को सूचित करें और साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें।
राशन कार्ड धारकों को इस तरह की ठगी से सतर्क रहना जरूरी है। यदि कोई इस तरह की ठगी का शिकार हो जाता है तो तुरंत कार्रवाई करें।




Leave a Reply